Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने अपहृत अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार पटेल के घर जाकर परिजनो से की बातचीत

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा थाना मण्डुवाडीह अन्तर्गत अपहृत सुरेन्द्र कुमार पटेल के घर भुल्लनपुर थाना मण्डुवाडीह जाकर परिजनो से बातचीत कर सही तथ्यो की जानकारी करते हुये मौके पर समस्त संबंधित अधिकारियो से अब तक की समन्वित प्रयासो की समीक्षा की गयी।

अपहृत अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार पटेल की यथाशीघ्र तलाश व बरामदगी हेतु सर्विलांस टीम के अतिरिक्त अन्य टीमें को लगाकर सभी पहलुओ पर छानबीन करते हुए यथाशीघ्र बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।

मौके पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था एस चन्नप्पा,डीसीपी वरुणा जोन श्याम नारायण सिंह,एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा,सर्विलांस प्रभारी एवं क्राइम ब्रांच प्रभारी मनिष मिश्र व पूरी पुलिस टीम मौजूद रही।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page