Connect with us

पूर्वांचल

अस्पताल में मिली खामियों को लेकर डीएम ने जताई नाराजगी

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने जिला अस्पताल का मंगलवार के दिन निरीक्षण किया था। परिसर में चल रहे कार्यों और जनसामान्य को हो रही असुविधा के मद्देनजर अवैध अतिक्रमण तथा वाटर लागिंग की समस्या को लेकर जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल से सटे माइनर का मौके पर जाकर मुआयना किया और समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारियों को देर शाम तलब किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण कर मानक एवं गुणवत्ता परखी। निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी ने नाराजगी‌ जताई। इस दौरान जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने मौके पर इस्तेमाल हुई सामग्री व ईंटो की गुणवत्ता टेस्ट रिपोर्ट तलब की। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, बिना गुणवत्ता जांच के यदि कोई सामग्री उपयोग हुई तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

इसके अलावा उन्होंने अस्पताल परिसर के मेडिकल वेस्ट कंपाउंड में पड़ी गंदगी को 15 दिनों के अंदर हटाए जाने को निर्देश दिया। अस्पताल के खिलाफ लगातार शिकायतों के मद्देनजर डीएम ने सीएमएस पर नाराजगी जताई।

जिला अस्पताल के बाहर अवैध अतिक्रमण को उन्होंने 24 घंटे के अंदर हटाए जाने का निर्देश दिया जिसे अगले दिन बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने हटा दिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के बाहर लगी दुकानों के दुकानदारों को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि सभी दुकान वाले निर्धारित समय में अपनी दुकान और सामान स्वयं हटा लें अन्यथा उनका सारा सामान जब्त कर लिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वाईके राय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सत्यप्रकाश आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page