Connect with us

वाराणसी

चोरी व बरामदगी के मामले में मिली जमानत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चोरी व चोरी के सामान बरामदगी के चार अलग-अलग मामलों में आरोपित को कोर्ट से राहत मिल गयी। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (तृतीय) पवन कुमार सिंह की अदालत ने आरोपित धीरज पटेल को 25-25 हजार रुपए की दो जमानतें एवं बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता विकास सिंह, अमनदीप सिंह व अखिलेश सिंह ने पक्ष रखा।

अभियोजन पक्ष के अनुसार लंका थाना क्षेत्र में हुई चोरी के चार अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे आरोपित धीरज पटेल को बीते 30 मार्च को लंका पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तलाशी में उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Loading...

अदालत में बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने दलील दी कि पुलिस ने उसे फर्जी तरीके आरोपित बना दिया है। अदालत ने पत्रावली के अवलोकन के बाद आरोपित को जमानत दे दी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page