Connect with us

सियासत

साधना सिंह ने राज्यसभा सांसद के रूप में ली शपथ, जिलेवासियों में खुशी की लहर

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली/चंदौली : भाजपा नेता व नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद साधना सिंह को बुधवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संसद भवन में अपने कक्ष में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश नारायण सिंह भी उपस्थित रहें।

आपको बता दें कि,साधना सिंह ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1992 में बीजेपी से की थी। इसके बाद उन्होंने पार्टी में कई पदों पर काम किया। वह दो बार भाजपा महिला मोर्चा चंदौली की अध्यक्ष बनीं। वहीं तीन बार बीजेपी यूपी कार्यसमिति की सदस्य भी रहीं।

वर्तमान में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। 2017 में चंदौली के मुगलसराय विधानसभा से विधायक बनी थीं। 2022 के चुनाव में उनका टिकट कट गया, लेकिन पार्टी ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page