Connect with us

सियासत

बॉक्सर विजेंदर सिंह हुए भाजपा में शामिल

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। मुक्केबाजी में भारत के पहले ओलंपिक पदक विजेता और कांग्रेस नेता विजेंदर सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। अब तक वह कांग्रेस के सदस्य थे और चुनाव भी लड़ चुके हैं।

विजेंदर सिंह के भाजपा में शाामिल होने से पार्टी को दिल्ली से लेकर हरियाणा तक फायदे की उम्मीद है। वह हरियाणा के भिवानी के ही रहने वाले हैं औैर जाट समुदाय से आते हैं। मुक्केबाजी के अलावा विजेंद्र सिंह ने फिल्म एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया है।

भाजपा में शामिल होने के बाद विजेंदर सिंह ने कहा कि, “देश के विकास और लोगों की सेवा के लिए मैं आज भाजपा में शामिल हुआ हूॅं।”

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page