Connect with us

वायरल

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बंदियों में खौफ

Published

on

Loading...
Loading...

बांदा। पूर्वांचल के बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी की मौत व वरिष्ठ जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी के बाद बांदा जेल हाई अलर्ट पर है। जेल में अफसरों व पुलिस की आवाजाही से बंदी खौफ में है। सुबह-शाम जेल में पुलिस का फ्लैग मार्च व सख्ती से बंदी परेशान हैं।

सोमवार और मंगलवार के दिन पेशी पर अदालत आए बंदियों ने बताया कि, जेल में सुबह से लेकर शाम तक पुलिस का फ्लैग मार्च हो रहा है। बंदियों को बैरक से कहीं जाने नहीं दिया जा रहा है। यहां तक की एक बंदी को दूसरे बंदी से बात करने की भी इजाजत नहीं है। दिन भर अधिकारियों व पुलिस की आवाजाही से बंदियों में खौफ है। अखबार पढ़ने भी नहीं जाते हैं। जेल में एकाएक ऐसी शांति छा गई है मानों कोई है ही नहीं। इसमें से कुछ बंदी ऐसे हैं जो सिर्फ एक समय का खाना खा रहे हैं।

एक अन्य बंदी ने कहा कि, मुख्तार को जेल में खाने में जहर देने के आरोप से कई बड़े बंदी खाना खाने से परहेज कर रहे हैं। कच्चे टमाटर में नमक डालकर रोटियां खा रहे हैं। यहां तक की खौफ के कारण तमाम बंदी न हंसते हैं और न ही टीवी आदि देख रहे है।

वहीं इस मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज का कहना है कि, जेल में सब कुछ सामान्य है। खौफ जैसा कुछ भी नहीं है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page