वाराणसी
सारनाथ पुलिस टीम ने 25000 रुपये के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वाराणसी। प्रभारी निरीक्षक सारनाथ द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म से संबंधित अभियुक्त राजकुमार शर्मा उर्फ अम्बर पुत्र बृजकिशोर शर्मा निवासी तिवारीपुर जनपद गोरखपुर उम्र करीब 32 वर्ष को मंगलवार को आशापुर रेलवे क्रासिंग थाना सारनाथ से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस ने बताया की अभियुक्त ने पूछताछ में बताया की भारत मैट्रिमोनियल साइट्स पर अपनी अलग अलग नाम से आईडी बनाकर लड़कियों को शादी का रिक्वेस्ट भेजता था। बाद प्रस्ताव उनसे चैटिंग करता था तथा उनको भरोसा दिलाकर व शादी का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठता था तथा उनका शारीरिक शोषण करता था। इसी प्रकार से पीडिता से भी मैट्रोमोनियल एप के माध्यम से संपर्क किया था तथा शादी का झांसा देकर भरोसे में लेकर पैसा लिया व शारीरिक संबंध बनाया फिर बाद में शादी करने व पैसे देने से मना कर दिया।
