सियासत
शराब घोटाले मामले में संजय सिंह को मिली जमानत
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को जमानत दे दी है। वह दिल्ली शराब नीति घोटाले में 6 महीने से जेल में थे। ईडी ने उन्हें 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। आप सांसद की दलील पर सुप्रीम कोर्ट बेंच ने माना, ‘संजय सिंह के कब्जे से कोई पैसा बरामद नहीं हुआ है। बड़ी बात यह है कि ईडी ने भी संजय सिंह की जमानत याचिका का विरोध नहीं किया।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब घोटाले के मामले में संजय सिंह के खिलाफ धन शोधन विरोधी कानून (PMLA) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि, जेल से रिहा होने के बाद संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा चलता रहेगा और कोर्ट के निर्देशानुसार उन्हें उपस्थित भी होना होगा।

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच में संजय सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। वकील ने कहा कि, संजय सिंह को छह महीने से जेल में बंद थे। जबकि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिला।
इस पर जज जस्टिस संजीव खन्ना ने ईडी से पूछा कि, क्या उसे संजय सिंह को जमानत दिए जाने पर आपत्ति है ? इस पर ईडी ने अपना जवाब ‘नहीं’ में दिया। ईडी के वकील ने कहा कि अदालत अगर संजय सिंह को जमानत दे देती है तो एजेंसी को कोई आपत्ति नहीं है।
