Connect with us

वाराणसी

अग्रहरि समाज के होली मिलन समारोह में खूब उड़े अबीर गुलाल, लाल हुए एक दूसरे के गाल

Published

on

Loading...
Loading...

अग्रहरि समाज वाराणसी महानगर का 24 वां होली मिलन समारोह अग्रहरि बाग लाट भैरव के प्रांगड़ में हर्षोल्लास के साथ रविवार को मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अग्रहरि समाज के राष्ट्रीय संरक्षक रामजी अग्रहरि विशिष्ट अतिथि आर.बी. वैश्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अग्रहरि समाज के मंच पर सभी अतिथियों को मंचासिन कराया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रहरि समाज के महानगर के अध्यक्ष संजय अग्रहरि ने किया।

कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक संगीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में समाज को राजनितिक क्षेत्र में आगे आने का आवाह्न किया। इसके अलावा, अपनी एकता से राष्ट्रीय पार्टी को अपनी ताकत का एहसास चुनाव में करने का आवाह्न किया।

Loading...

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महामंत्री अशोक अग्रहरि, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश अग्रहरि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर लाल अग्रहरि, सुशील अग्रहरि, रमेश अग्रहरि, आलोक अग्रहरि, मनीष अग्रहरि, आशीष अग्रहरि, सागर अग्रहरि, सत्यप्रकाश अग्रहरि, बिन्दु अग्रहरि, संरक्षक विनोद अग्रहरि हरि लाल अग्रहरि, मृत्युन्जय अग्रहरि, कैलाश अग्रहरि,शंभु अग्रहरि, युवा अध्यक्ष अरूण अग्रहरि, महिला अध्यक्ष बबिता अग्रहरि, रेनु अग्रहरि शशिलता अग्रहरि, प्रियंका अग्रहरि, दीपिका अग्रहरि आदि सैकड़ों अग्रहरि उपस्थित रहें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page