Connect with us

वाराणसी

ऑटो ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, गोद से उछलकर ब्रिज से गिरा मासूम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के चांदपुर क्षेत्र के गोकुल नगर निवासी अंकित पांडेय (प्रवक्ता) अपनी पत्नी वर्षा और डेढ़ वर्षीय पुत्र कुशाग्र के साथ अपनी स्कूटी से चितईपुर बाजार में बहन की शादी के लिए खरीदारी करने निकले थे। वह फ्लाईओवर पर चढ़े ही थे कि विपरीत दिशा से आ रहे तेज गति आटो ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जोरदार था कि, मां की गाेद में पड़ा मासूम पुल के नीचे जा गिरा।

Loading...

बच्चे को पॉपुलर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है। हादसे में स्कूटी सवार दंपती को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने आटो को कब्जे में ले लिया है, जबकि उसका चालक भाग निकला। हादसे के बाद पुल पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई, हालांकि एक घंटे बाद पुलिस ने आवागमन शुरू कराया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page