Connect with us

सियासत

यूपी के 40 स्टार प्रचारकों की कांग्रेस ने जारी की लिस्ट, जानें किसका है नाम

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ।लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद चुनाव की तैयारी तेज हो गई हैं।चुनाव आयोग देश में लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी में जुटा हुआ है तो वहीं सभी राजनीतिक पार्टियां भी अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी हैं।इसी क्रम में कांग्रेस ने रविवार को उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है।

कांग्रेस ने एक्स पर इस लिस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि लोकसभा आम चुनाव का पहला चरण जो 19 अप्रैल 2024 से निर्धारित है उसके लिए प्रदेश के स्टार प्रचारकों की सूची निम्नलिखित है। सभी नेतागणों को बहुत बहुत बधाई। आपके मार्गदर्शन में प्रदेश इस बार जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगा और INDIA गठबंधन सरकार बनाने का विजय मार्ग प्रशस्त करेगा।

Loading...

बता दें कि कांग्रेस ने यूपी के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है।इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और अजय कुमार लल्लू सहित कुल 40 लोगों का नाम है। इनके अलावा मल्लिकार्जुन खरगे,अविनाश पंडे,अजय राय,आराधना मिश्रा मोना,सलमान खुर्शीद,मीरा कुमार,सुखविंदर सिंह सुक्खू,सिद्धारमैया,रेवंत रेड्डी,डीके शिवकुमार,अशोक गहलोत,दिग्विजय सिंह,भूपेश सिंह बघेल,हरीश रावत,सचिन पायलट,प्रमोद तिवारी और राजीव शुक्ला का नाम है।

बाकी के स्टार प्रचारकों की बात करें तो इमरान प्रतापगढ़ी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा,रंजीत रंजन,प्रदीप जैन आदित्य,निर्मल खत्री, राज बब्बर,बृदलाल खबरी,पीएल पुनिया,इमरान मसूद,मीम अफजल,नदीम जावेद,सुप्रिया श्रीनेत,धीरज गुर्जर,प्रदीप नरवाल,तौकीर आलम,राजेश तिवारी,सत्यनारायण पटेल, नीलांशु चतुर्वेदी और अल्का लांबा का नाम लिस्ट में है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page