Connect with us

वाराणसी

भगवान राम के आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चोलापुर क्षेत्र के नियारडीह स्थित बाबा पुकार राय के चबूतरा पटेहरा नियारडीह पर हर वर्ष की भांति रघुवंशी समाज का होली मिलन समारोह मनाया गया। जिसमें वाराणसी, जौनपुर, भदोही, चंदौली,गाजीपुर, आजमगढ़ सहित पूर्वांचल के अन्य जिलों से सैकड़ो रघुवंशी परिवार के लोग शामिल हुए और एक स्वर में सभी ने अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने की खुशी मनाते हुए भगवान राम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही बाबा नयन देव और बाबा पुकार राय की मूर्ति स्थापित करने का संकल्प लिया।

Loading...

साथ ही समाज के कमजोर छात्राओं को शिक्षा के लिए सहयोग करने, शादी विवाह में एक दूसरे की मदद करने, दहेज प्रथा का बहिष्कार करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन दिलीप सिंह, अध्यक्षता लोकनाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर संस्थापक सुरेंद्र सिंह, चंद्रशेखर सिंह, बचाऊ सिंह टाइगर, अवनिन्द्र सिंह, शिवाजी सिंह, ललितेश सिंह, अभिमन्यु सिंह, राजेश सिंह, दिनेश सिंह, मधुकर सिंह, टिटू सिंह, अशोक सिंह, कपिल सिंह, जयप्रकाश सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page