Connect with us

पूर्वांचल

चोरों ने शराब के दुकान पर किया हाथ साफ, इतने का माल किया पार

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जलीलपुर चौकी अंतर्गत भोजपुर गाँव के समीप रामनगर रोड पर बियर के दुकान मे चोरों ने बीती रात सेंधमारी कर नगद व चार पेटी बियर पर हाथ साफ़ किया। सेल्समैन ने चोरी की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जाँच पड़ताल किया।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात को भोजपुर में बियर व अंग्रेजी शराब की दुकान अगल-बगल ही है। बीच से दो फिट की गली है, उसी गली से चोरों द्वारा बियर की दुकान की दीवाल काट कर दुकान से सात हजार नगद व 9400 रुपये की बियर चोरों द्वारा चुरा लिया गया।आपको बता दे की दोनों दुकान के बगल वाले गली के भीतर एक बड़ा चखने का दुकान है। जिसमें दोनों दुकानों द्वारा शाम ढलते ही पूरी तरह से भर जाता है। देर रात तक लोग उसमें बैठ कर पीते पिलाते है और लोगों में आये दिन तू तू, मैं मैं देखने को मिलता है।

स्थानीय लोगों का भी कहना है इस जगह जो देर रात तक बैठ कर पीता है उसी ने ही इस घटना को अंजाम दिया होगा। वही दोनों दुकान पर लगे सीसीटीवी कमरे में चोरी की घटना के समय एक आदमी काला पेंट और नीले रंग का शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page