अपराध
न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
वाराणसी। बड़ागाँव थानाक्षेत्र के एक गाँव में एक विवाहिता के पति और पुत्र को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी देते हुए ससुराल पक्ष के ही आठ लोगों द्वारा सामुहिक दुष्कर्म करने के मामले को संज्ञान में लेते हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम वाराणसी ने बड़ागाँव पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। जिसके सापेक्ष में स्थानीय पुलिस सभी आरोपियों के विरुद्ध सामुहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।
न्यायालय में दिये गये प्रार्थना पत्र में विवाहिता ने आरोप लगाया है कि, 22 फरवरी 2023 की रात 10 बजे मेरे ही ससुराल के पद में लगने वाले तीन देवरों सहित आठ लोगों ने मेरे पुत्र और पति को बंधक बना लिया और उनको जान से मारने की धमकी देते हुए मेरे साथ जबरदस्ती बारी-बारी से दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। जाते-जाते सभी ने धमकी दिया की शोरगुल मचाओगी तो पति, पुत्र से हाथ धोने के साथ ही यह विडियो वायरल कर दिया जायेगा। इसकी लिखित सूचना पुलिस को देने के बाद भी आजतक कार्यवाही नहीं किया गया।
