अपराध
शराब की बोतल न देने से नाराज व्यक्ति ने बुजुर्ग की कर दी हत्या
वाराणसी। बड़ागाँव थाना क्षेत्र के देवचंद पुर गाँव में बीती रात मामूली विवाद में बुजुर्ग की उनके गाँव के ही व्यक्ति ने हत्या कर दी। घटना के बाबत ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर मृतक रामनरेश उम्र 75 वर्ष व हत्या का आरोपी बब्बू साथ में शराब पीते थे।
बीती शाम अचानक बब्बू शराब के नशे में मृतक के घर आकर उनसे शराब की बोतल की मांग करने लगा मृतक ने जब शराब देने से मना किया तो मनबढ़ बब्बू नाराज हो गया और दोनों लोगों में बहस होते लगी देखते ही देखते बब्बू ने पास में ही रखी हुई लकड़ी का डंडा उठाकर बुजुर्ग के सर पर जोरदार वार कर दिया। जिससे बुजुर्ग के सर पर गम्भीर चोट लग गई और आनन-फानन में ग्रामीण उसे पास ही स्थित स्वास्थ केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी लगभग 15 वर्ष पूर्व निधन हो चुका था और मृतक के दोनों पुत्र मुम्बई में रहकर काम करते हैं।
