Connect with us

वायरल

गैस सिलेंडर फटने से तीन बच्चे और मां की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

देवरिया। जिले के बरहज तहसील इलाके के भलुअनी स्थित डुमरी गांव में शनिवार की सुबह करीब पांच बजे चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय घर से बाहर होने के कारण इस दर्दनाक हादसे में महिला का पति बाल-बाल बच गया लेकिन अपने पत्नी और बच्चों को खोकर वह एकदम बदहवास हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डुमरी गांव निवासी शिवशंकर गुप्त पावरोटी बेच कर परिवार का जीवन यापन करते हैं। सुबह वह दुकान पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। उनकी पत्नी आरती देवी चाय बनाने लगी। इसी बीच गैस सिलेंडर भभकते हुए फट गया। जिसकी चपेट में आने से शिवशंकर गुप्त की पत्नी आरती देवी (42), पुत्री आंचल (14), सृष्टि (11), पुत्र कुंदन (12) की मौके पर ही मौत हो गई। इतने बड़े हादसे की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Loading...

घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अर्चना सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह, एसपी डॉ.संकल्प शर्मा, एडीशनल एसपी डॉ.भीम कुमार गौतम, एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, सीओ आदित्य कुमार गौतम आदि ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page