Connect with us

पूर्वांचल

गाजीपुर : मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी की जिलाधिकारी के साथ तीखी नोक-झोक

Published

on

Loading...
Loading...

मिट्टी देने के लिए उमड़ी भीड़ ने किया निषेधाज्ञा का खुला उल्लंघन

मुख्तार अंसारी के भाई सांसद अफजाल अंसारी की डीएम आर्यका अखौरी के साथ तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। डीएम गाजीपुर ने धारा 144 का हवाला देते हुए कहा कि, “मुख्तार अंसारी की कब्र को मिट्टी देने केवल परिवार के लोग जाएं, पूरा कस्बा नहीं जाएगा। अगर धारा 144 का उल्लंघन हुआ तो सबके खिलाफ एफआईआर करेंगे।”

अफजाल अंसारी वीडियो में बोलते हुए दिख रहे हैं कि, “किसी के जनाजे में जाने और मिट्टी देने के लिए किसी की परमिशन लेने की जरूरत नहीं है। जितने लोग चाहे मिट्टी से सकते हैं। मैं धारा 144 को नहीं मानता।”

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page