Connect with us

पूर्वांचल

सैयदराजा किड्स पब्लिक स्कूल के बच्चों मे अंक पत्र का वितरण किया गया

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। शनिवार को नगर पंचायत स्थित सैयदराजा किड्स पब्लिक स्कूल परिसर में 2024 वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए बच्चों को रिजल्ट का वितरण शुरू हुआ। जिसमें प्रबंधक सुशील शर्मा ने परीक्षा में पास हुए बच्चों को अंक पत्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं नए सत्र में बच्चों को पहुंचने पर बधाई दी वही प्रथम व द्वितीय नंबर पर आए बच्चों को मिठाई खिलाकर आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दी।

इस बाबत पर प्रबंधक सुशील शर्मा ने बताया कि, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए बच्चों को अंक पत्र वितरण कर प्रोत्साहित किया गया। नए सत्र के प्रवेश के लिए बधाई दिया गया अंक पत्र वितरण के दौरान आए अभिभावकों ने खुशी जाहिर किया और कहा की बच्चे अपनी शिक्षा के बदौलत आगे की मुकाम पर पहुंचने के लिए अग्रसर है। समय-समय पर विद्यालय में साप्ताहिक बच्चों के लिए रिपोर्ट कार्ड जारी होते हैं जिससे बच्चों में पढ़ने की रुचि हो विद्यालय परिवार अपने बच्चों का पूरा ध्यान रखता है।

Loading...

अंकपत्र वितरण के दौरान प्रधानाचार्य अर्चना सोनी, आकाश शर्मा ,किरन शर्मा,विशाल शर्मा ,देवेंद्र जालान मीरा शर्मा ,फेराज, शिव शंकर तिवारी, अनिल पांडेय(एआरपी), राम मनोहर तिवारी, धीरेंद्र सिंह ,शक्ति घूरेलाल कनौजिया ,धनंजय, विजयलक्ष्मी निक्की सिंह आदि शिक्षकगण शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page