Connect with us

वायरल

दक्षिण भारत के चर्चित अभिनेता डैनियल बालाजी का हुआ निधन

Published

on

Loading...
Loading...

साउथ सिनेमा के लिए बेहद दुख की ख़बर है। डैनियल बालाजी को मात्र 48 साल की उम्र में ही हार्टअटैक से निधन हो गया है। तमिल और मलयालम फिल्मों में अपनी अदा से लोगों का दिल जीत लेने वाले अभिनेता, अब हमारे बीच नहीं हैं। डैनियल बालाजी ने बॉलिवुड में भी कई फ़िल्मों में काम किया है और लोगों ने उनके किरदार को काफी सराहा भी है।

डेनियल बालाजी ने अपने करियर की शुरुआत कमल हासन की फिल्म ‘मरुधुनायगम’ में यूनिट प्रोडक्शन मैनेजर के रूप में की थी। उन्हें आखिरी बार ‘अरियावन’ में देखा गया था। डेनियल बालाजी के निधन के बारे में जानकारी देते हुए ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने कहा कि, “दिवंगत एक्टर ने अपनी आंखें दान की है। डॉक्टरों ने उनकी ये इच्छा पूरी कर दी है ! महान आदमी!”

Loading...

तो वहीं, डायरेक्टर मोहन राजू ने श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि, “डेनियल उनके फिल्म इंस्टिट्यूट जॉइन करने की प्रेरणा थे।”

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page