Connect with us

पूर्वांचल

गाजीपुर पहुंचा मुख्तार का शव, प्रशासन अलर्ट मोड पर

Published

on

Loading...
Loading...

माफिया मुख्तार अंसारी का शव शनिवार की मध्यरात्रि एक बजकर दस मिनट पर गाजीपुर के युसुफपुर दर्जी टोला स्थित घर पहुंचा। इस काफिले में कुल मिलाकर 26 गाड़ियां थी। घर के आसपास का इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गाजीपुर के एसपी ओमवीर सिंह ने कहा है कि, मुख्तार को शनिवार को सुबह की नमाज के बाद गाजीपुर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

इससे पहले बांदा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद पौने पांच बजे शव के साथ काफिला रवाना हुआ था।कागजी औपचारिकता पूरी करने के बाद लगभग 4.30 बजे परिवार को शव सौंपा गया। मुख्तार की मौत के बाद मऊ, गाजीपुर और बांदा में चौकसी बढ़ा दी गई है और पूरे राज्य में पुलिस को अलर्ट रहने कहा गया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page