Connect with us

वाराणसी

महिला थाने में एस.ओ. निकिता की पहल से दंपति हुए एक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले में शुक्रवार को महिला थाने की टीम ने एक दंपति के बीच उपजे विवाद को सुलझा कर समाज में एक महिला सशक्तिकरण की मिसाल कायम की। इसमें सबसे बड़ी पहल कोतवाली की महिला एस.ओ. निकिता सिंह ने की। उन्होंने एक दंपति के बीच उपजे कशमकश को सुलझा कर दोनों के मध्य सुलह-समझौता कराया।

Loading...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लच्छापुर, पोस्ट कछुआ, थाना मिर्जामुराद‌ की रहने वाली चंद्र रेखा नाम की युवती का अपने पति अजय कुमार कनौजिया से किसी बात को लेकर अलगाव की स्थिति हो गई थी। वादिनी ने महिला थाने पर प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें पति-पत्नी को थाना पर तलब कर बुलाया गया। दोनों में बातचीत के आधार पर काउंसलिंग कराई गई। उसके बाद पति-पत्नी ने आपसी सहमति से एक दूसरे के साथ सुलहनामा कर लिया। बाद में पति ने अपनी पत्नी को सम्मान के साथ घर ले गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page