वाराणसी
31 मार्च को आयोजित होगा गठिया रोग के प्रति जन जागरूकता संगोष्ठी
Loading...
Loading...
वाराणसी। शुक्रवार को काशी पराड़कर स्मृति भवन में रूमेटोलॉजी कॉन्क्लेव की तरफ से प्रेस-वार्ता का आयोजन किया गया था। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ‘फादर ऑफ इंडियन रूमेटोलॉजी’ के प्रोफेसर ए एन मालवीय रहें। उनके अलावा कार्यक्रम के आयोजक डॉक्टर ईशान मिश्रा भी उपस्थित रहें।
Loading...

पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, रविवार 31 मार्च को कैंट स्थित होटल क्लार्क में सुबह 10:00 बजे से लेकर अपराह्न 2:00 बजे तक गठिया रोग के जन जागरूकता के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश भर के प्रमुख गठिया रोग के विशेषज्ञों का जुटान होगा। इस संगोष्ठी में मुख्य रूप से गठिया रोग के निदान के बारे में चर्चा होगा जिसमें विशेषज्ञ व्याख्यान भी देंगे।
Continue Reading
