Connect with us

वाराणसी

सार्वजनिक अवकाश वाले दिन भी खुले रहेंगे नगर निगम के सभी जोनल कार्यालय

Published

on

Loading...
Loading...

नगर आयुक्त ने भवन स्वामियों से की अपील

वाराणसी। 29 मार्च को सार्वजनिक अवकाश (गुड फ्राइडे) के दिन नगर निगम वाराणसी के सभी जोनल कार्यालय प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे, तथा गृहकर जमा किया जायेगा। कोई भी भवन स्वामी अपने भवन का गृहकर जोन पर जाकर जमा कर सकता है। साथ ही भवन स्वामी गृहकर नगर निगम वाराणसी की वेबसाईट www.nnvns.org.in के माध्यम से घर बैठे जमा कर सकते हैं।

Loading...

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने नगर के भवन स्वामियों से अपील की गई है कि जिन भवन स्वामियों के द्वारा अपने भवन का गृहकर अभी तक जमा नहीं किया गया है, वे तत्काल गृहकर जमा कर अनावाश्यक लगने वाले ब्याज से बचें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page