Connect with us

खेल

रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने एमआई को चखाया हार का स्वाद

Published

on

Loading...
Loading...

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुंबई और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने एमआई को 278 रन का लक्ष्य दिया लेकिन मुंबई इसके जवाब में 20 ओवर में 246/5 रन बना सकी और 31 रन से यह मुकाबला हार गई।

इस टूर्नामेंट में यह हैदराबाद की पहली जीत है जिसमें तमाम रिकॉर्ड्स बने। पैट कमिंस की अगुवाई में टीम ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। 20 ओवर में टीम ने तीन विकेट गंवाकर 277 रन बनाएं जिसके जवाब में मुंबई 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 246 रन बना सकी। यह मैच इतना रोमांचक था कि, क्रिकेट प्रेमी अपने-अपने टीम को खूब चीयर अप कर रहे थे।

हैदराबाद द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी हुई थी। रोहित शर्मा और ईशान किशन के बीच पहले विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी हुई लेकिन शाहबाज अहमद ने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर ईशान किशन को आउट कर दिया।‌ इस दरम्यान वो 13 गेंदों में 34 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, रोहित शर्मा भी पांचवें ओवर में 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए नमन ने तीसरे विकेट के लिए तिलक वर्मा के साथ 84 रन की विशाल साझेदारी की। जयदेव उनदाकट ने इस साझेदारी को 11वें ओवर में तोड़ा। उन्होंने नमन को कमिंस के हाथों कैच कराया जो 30 रन बना सके। वहीं, तिलक वर्मा ने दो चौके और छह छक्के की मदद से 64 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 188.23 रहा।

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हार्दिक पांड्या 120 की स्ट्राइक रेट से 20 गेंदों में सिर्फ 24 रन ही बना सके। वहीं, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड इस मैच में 42 और 15 रन बनाकर नाबाद रहें। हैदराबाद के लिए कप्तान कमिंस और जयदेव उनादकट ने दो-दो विकेट झटकें। जबकि शाहबाज अहमद को एक विकेट मिला।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page