Connect with us

पूर्वांचल

अज्ञात फोन कॉल से रोकनी पड़ी ट्रेन, पुलिस की सतर्कता से बची सैकड़ो की जान

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस फोन कॉल करने वाले की जांच में जुटी

जौनपुर। बलिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई जा रही कामायनी एक्सप्रेस में बम होने की अफवाह पर रेलवे अधिकारियों के बीच सनसनी फैल गई। ट्रेन को वाराणसी-प्रयागराज रूट पर जंघई स्टेशन पर रोक कर एक-एक कोच चेक किए गए। 11072 कामायनी एक्स्प्रेस में बैग के अंदर विस्फोटक होने की सूचना आरपीएफ कन्ट्रोल रूम को मिली थी।

सूचना मिली कि किसी बोगी में बैग के अंदर विस्फोटक रखा गया है। ट्रेन जैसे ही 5.57 मिनट पर जंघई स्टेशन पहुंचीं आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने ट्रेन को घेर लिया। मीरगंज व सराय ममरेज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच‌ कर मोर्चा संभाल लिया था। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन में यात्रियों को नही चढ़ने दिया गया और न ही किसी को ट्रेन से उतरने दिया गया। आधे घंटे तक पूरी ट्रेन में तलाशी ली गयी। किसी भी तरह की कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

जंघई के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी ने बताया कि भगदड़ ना मचे इसलिए ट्रेन में बैठे यात्रियों को सूचना नहीं दी गई। अगर स्टेशन परिसर में भगदड़ मच जाता तो सैकड़ो लोगों की जान जा सकती थी, लेकिन हमने स्थिति को विधिवत संभाल लिया था। सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ते ने पूरे ट्रेन की जांच पड़ताल की। इस दौरान किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पूर्णतः जांच के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page