Connect with us

वाराणसी

काशी की जनता परिवर्तन को संकल्पित, इस चुनाव में नरेंद्र मोदी का गुजरात जाना तय : अजय राय

Published

on

Loading...
Loading...

लोकसभा उम्मीदवार के रूप में वाराणसी से तीसरी बार टिकट मिलने के बाद इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लहुराबीर आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि, काशी की जनता परिवर्तन करने को संकल्पित है और इस चुनाव में नरेंद्र मोदी जी का गुजरात जाना तय है। इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती से चुनाव मैदान मेें है। काशी की जनता के साथ नरेंद्र मोदी जी ने छल किया काशी में आज भी मूलभूत जनसमस्याओं का निस्तारण नही हो गया। शुद्ध पेयजल ,सीवर की समस्या से पूरी काशी जूझ रही है। बेरोजगारी तो अपने चरम पर है इलेक्टोरल बांड मामले में नरेंद्र मोदी जी चुप है अब इससे ध्यान हटाने के लिए नेताओं को झूठे मामलों में फंसा रही है भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय, किसानों की समस्यायें, किसानों की एमएसपी, महिलाओं की सुरक्षा, इलेक्टोरल बांड में भाजपा की वसूली ये सब बड़े मुद्दे हैं। भाजपा इन मुद्दों का मुकाबला नहीं कर पा रही है।नरेंद्र मोदी जी ने नौजवानों को धोखा दिया उनकी नीयत नौकरी देने की नहीं है नौकरी के लिए भर्ती निकालकर पेपर लीक करा दिया जाता है। यूपी में भर्ती का हर पेपर लीक हो जाता है। युवा खुद को ठगा महसूस कर रहा है कई परीक्षाएं कैंसिल हो गयी भाजपा के नेता और कार्यकर्ता पकड़े गए। लाखों बच्चों का भविष्य अंधकार में डाल दिया। नौजवान डिग्रियां जलाने पर मजबूर हैं आरक्षण में सरकार ने घपलेबाजी की। भाजपा ने नौजवानों की नौकरी छीनी है, इलेक्टोरल बांड के नाम पर भाजपा सरकार में बहुत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है।

इलेक्टोरल बांड के मामले में भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है। यह चंदा नहीं वसूली है। महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय चरम सीमा पर है। किसानों को एमएसपी नहीं दी। दस साल की भाजपा सरकार में एक लाख से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या कर ली। इस सरकार ने पूंजीपतियों का 15 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर दिया, लेकिन किसानों को एसएसपी का काूनन नहीं लागू किया। इस बार किसान, नौजवान, महिलाएं भाजपा को छोड़ेंगी नहीं, हराने का काम करेगी। काशी की जनता इस बार अपने काशी के लाल को चुनाव जिताएगी व नरेंद्र मोदी जी को गुजरात वापिस भेजेगी। जीतेगा इंडिया गठबंधन।

इससे पहले अजय राय लखनऊ से सड़क मार्ग से होते हुए बनारस पहुंचे थे। इस दौरान वह अपने विधानसभा क्षेत्र पिंडरा भी गए। विधानसभा वही विधानसभा क्षेत्र है जहां की जनमानस ने अजय राय को पाँच बार विधानसभा चुनाव जिताया। पिंडरा बाजार में लक्ष्मी माताजी मन्दिर में दर्शन – पूजन करते हुए कार्यकर्ताओं नेताओ का अभिनंदन स्वीकार करते हुए उनका काफिला बाबतपुर मार्ग होते हुए संत अतुलानंद स्कूल पहुँचा जहाँ शहरी क्षेत्र के नेताओ व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया पुनः कार्यकर्ताओं अभिनंदन स्वीकार करते हुए अजय राय का काफिला श्री राजर्षि उदयप्रताप सिंह की प्रतिमा भोजूबीर , भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा कचहरी , सरदार बल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा मलदहिया ,श्री चन्द्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा लहुराबीर पर महापुरुषों को माल्यार्पण करते हुए लहुराबीर अपने आवास पर पहुँचे। विभिन्न मार्गो पर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस पार्टी के नेताओ व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सभी ने स्वर में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

पिंडरा विधानसभा क्षेत्र पहुचने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में पिंडरा विधानसभा की आमजनमानस नेताओ व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Advertisement

शहरी क्षेत्र में प्रवेश करने पर संत अचलानंद स्कूल पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे व समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष दिलीप डे दादा के नेतृत्व में नेताओ ,कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम में :- कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल,कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ,सपा महानगर अध्यक्ष दिलीप डे दादा ,एमएलसी आशुतोष सिंहा ,पूर्व राज्यमंत्री मनोज राय धूपचण्डी ,प्रजानाथ शर्मा ,प्रमोद पाण्डेय ,प्रदीप जयसवाल ,राजू यादव ,फसाहत हुसैन बाबू ,डॉ राजेश गुप्ता,दिलीप चौबे,दुर्गाप्रसाद गुप्ता,हसन मेहदी कब्बन,चंचल शर्मा,मयंक चौबे,रोहित दुबे ,अनुभव राय ,परवेज खान ,छांगुर गुप्ता ,धीरज सोनकर , मो.आदिल,सैय्यद आदिल,आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन,समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्तागण ,आमजनमानस की उपस्थिति रही।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page