Connect with us

वायरल

हंडिया पीजी कॉलेज में होली मिलन समारोह का हुआ भव्य आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

हंडिया पीजी कॉलेज, प्रयागराज में होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन गीत, संगीत व काव्य प्रस्तुति से हुआ। इस दौरान कॉलेज के शिक्षकों एवं छात्रों के बीच काव्य प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें सभी लोगों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुत दी। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुराग मालवीय के संस्कृत गीत से हुआ। तत्पश्चात् कु० प्रतीक्षा सिंह, डॉ० सुमन शुक्ला, डॉ० घनश्याम मणि मिश्रा, माधुरी देवी नें गीत प्रस्तुत किया व डॉ० अरुण पाण्डेय, प्रो० नीलम सिंह आदि ने काव्यपाठ किया।

अध्यक्ष प्राचार्य प्रोफेसर अजय सिंह, डॉ० सुरेन्द्र सिंह, डॉ० पी० सी० तिवारी, डॉ० विजय बहादुर सिंह, प्रो० सरिता रानी, प्रो० मुन्ना सिंह नें वक्तव्य दिया । सफल संचालन प्रो० विवेक पाण्डेय ने किया।

कार्यक्रम के आयोजक डॉ० रतंजय सिंह, डॉ० सोमेश नारायण सिंह व डॉ० शारदा सिंह रहे।इस अवसर पर डॉ० शैलेंद्र कुमार यादव, डॉ० मधुलिका त्रिपाठी, कु० अंजली मोदनवाल, श्री निवास यादव, कृष्ण राज यादव, आदि उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page