Connect with us

वाराणसी

त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन और हिंदू युवा वाहिनी हेमू कालाणी मंडल के तत्वावधान में मनाई गई अमर बलिदानी हेमू कालाणी की 100 वीं जयंती

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी हेमू कालाणी मंडल द्वारा आज मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में अमर बलिदानी हेमू कालाणी जी की 100 वीं जयंती वह वीर क्रांतिकारी भगत सिंह सुखदेव व राजगुरु का बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारत के निर्माण में युवाओं का योगदान विषयक एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने अमर बलिदानी हेमू कालाणी के संघर्ष एवं बलिदान के बारे में उपस्थित युवाओं को बताया गया।

Loading...

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य एवं हिंदू युवा वाहिनी वाराणसी मंडल के निवर्तमान प्रभारी अम्बरीश सिंह भोला, डॉ राम सुधार सिंह, रमेश लालवानी, ओमप्रकाश बदलानी ,विनोद तिवारी, चंदन रुपानी ,हीरानंद लखमानी ,लीलाराम सचदेवा व हिंदू युवा वाहिनी महानगर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page