वाराणसी
राकेश चन्द्र शर्मा ने बीजेपी में शामिल होने का किया खंडन
वाराणसी। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा ने अपने एक व्यक्तव्य में अपने को भाजपा में शामिल होने की खबर का खण्डन किया है और कहाकि मैं कांग्रेस पार्टी का सदस्य रहा और हूँ भविष्य में भी कांग्रेस में ही बना रहूंगा। क्योंकि मैं सैद्धान्तिक एवं वैचारिक रूप से कांग्रेस से सदैव जुड़ा रहा हूं और इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस पार्टी के माध्यम से समाज की सेवा करता रहूंगा।

राकेश शर्मा ने व्यक्तव्य में आगे कहा कि मेरे ताऊ रूपनारायण भी कांग्रेस पार्टी से सांसद रहे है। मैं कांग्रेसी रहा और कांग्रेसी हूँ और भविष्य में भी कांग्रेस में ही रहूंगा।मैं कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा रहा हूं और कांग्रेस परिवार से जुड़ा रहुंगा। इस अवसर पर प्रोफेसर अनिल उपाध्याय, डाक्टर उमापति उपाध्याय,प्रमोद श्रीवास्तव, एवं डाक्टर जितेन्द्र सेठ ने माला पहनाकर बधाई दिया।
