Connect with us

वायरल

प्रतापगढ़ : प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों और डीजे संचालकों संग की कॉन्फ्रेंस मीटिंग, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

जिले के लीलापुर थाना में कॉन्फ्रेंस मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रधानों एवं डीजे मलिक को बुलाया गया था। यह मीटिंग एसडीएम, सीओ लालगंज और एसओ लीलापुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

कॉन्फ्रेंस मीटिंग में सीओ ने कहा कि, आचार संहिता का उल्लंघन न करें। इसी बीच मुसलमान भाइयों का रोजा और हिंदू भाइयों का होली का पर्व है। अगर गलती से कोई हिंदू भाई, मुसलमान भाई को रंग लगा देता है तो उसे माफ किया जाए और गले लगा कर होली का त्यौहार मनाया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि, देश में इलेक्शन का भी माहौल चल रहा है। आचार संहिता का उल्लंघन न करें उल्लंघन करने वाले को दोषी पाए जाने पर दंडनीय अपराध दिया जाएगा।

इस कॉन्फ्रेंस मीटिंग में सभी ग्राम पंचायत प्रधान मौजूद रहें। इनमें प्रधान मनोज सिंह, प्रधान अजीत सिंह, प्रधान संतोष एडवोकेट, घनश्याम एडवोकेट, अश्वनी दुबे, प्रदीप सिंह, सगरा सुंदरपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष शंकर लाल सोनी आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहें।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page