Connect with us

वाराणसी

जाम से चरमराई नगर की यातायात व्यवस्था

Published

on

Loading...
Loading...

आवागमन में ई-रिक्शा और पैडल रिक्शा सबसे अधिक बाधक

वाराणसी। नगर में वैसे तो प्रतिदिन प्रमुख स्थलों पर जाम लग रहा है, लेकिन गुरुवार को मसान की होली के कारण बाहरी पर्यटकों के आवागमन से हर जगह पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। अंधरापुल, चौकाघाट, तेलियाबाग से लेकर जगतगंज, पिपलानी कटरा, कबीर चौरा, मैदागिन विशेश्वरगंज, चौक, गोदौलिया, लक्सा, रथयात्रा, कैंट स्टेशन समेत शहर के प्रमुख तिराहों और चौराहों पर भीषण जाम की स्थिति बनी रही।

शहर की यातायात व्यवस्था को ध्वस्त करने में ई-रिक्शा और पैडल रिक्शा सबसे अधिक बाधक है। ई-रिक्शा की संख्या इतनी ज्यादा हो गई है कि, शहर में चलना मुश्किल हो गया है। इनकी संख्या को सीमित कर रूट निर्धारित किया जाना बहुत ही जरूरी है। लेकिन देखना यह है कि प्रशासन की नजरें इस तरफ कब तक जाती है ?

पुलिस और प्रशासन द्वारा लगातार बैठकें करके जाम से निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन सारी व्यवस्था धरी की धरी रह जा रही है। नदेसर क्षेत्र में एकल यातायात व्यवस्था लागू की गई है, लेकिन वह भी सफल नहीं रही। जाम के लिए ठोस रणनीति बनानी होगी तभी इससे निजात मिल पाएगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page