पूर्वांचल
गाजीपुर : केवीएस आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में 50 लोगों के मोतियाबिंद ऑपरेशन का हुआ निःशुल्क रजिस्ट्रेशन
अबतक 6600 लोगों का मोतियाबिंद का निःशुल्क आपरेशन किया जा चुका है : डॉ विजय यादव
कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन के अन्तर्गत संचालित केवीएस आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में निरन्तर कई वर्षों से मोतियाबिंद का आपरेशन निःशुल्क कराया जाता है। ग्रुप के एमडी शिक्षाविद् डॉ विजय यादव के सौजन्य से अबतक लगभग 6600 लोगों का आपरेशन निःशुल्क किया जा चुका है।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर बृहस्पतिवार को अनुभवी डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क आपरेशन जिसमे डॉ विपिन सिंह, डॉ निशान्त सिंह , डॉ पुनीत सिंह व सहयोगी अवनिश यादव जी द्वारा आँख का आपरेशन सफलता पूर्वक कराया जाता है, साथ ही संस्था के उपप्रबंधक ई धर्मेन्द्र द्वारा दूर दूर से आये मरीजों की देख-रेख व रहना , खाना व चश्मा और एक महीने की दवा भी निःशुल्क दिया जाता हैं।

पूर्वांचल के अनेकों गांवों से जरूरतमंद लोग आते है और आँखों का निःशुल्क आपरेशन करवाकर डॉ विजय को आशीर्वाद देकर जाते है।आज 50 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ है। डॉ विजय ने कहा कि, अभी दो तीन सप्ताह तक और शिविर चलेगा। ऐसे जरूरतमन्द जो इलाज कराने में असमर्थ रहते है उनका ऑपरेशन करवाकर और लेंस लगवाकर जब उनकी रौशनी वापस आ जाती है तो लाखों दुआयें देकर जाते है। डॉ विजय ने कहा कि, इस नेक कार्यों के लिए हमारा दरवाजा हमेशा खुला रहता है।

डॉ विजय समय समय पर लोगो को अनेकों प्रकार से मदद पहुँचाते रहते है। कृष्ण सुदामा ग्रुप में उपप्रबंधक ई धर्मेन्द्र यादव की देखरेख में मरीजों को रहना ,खाना , दवा और चश्मा की व्यवस्था करायी गई। ई धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि, हर जरूरत मन्द की लोगों की सेवा करना ही हमारा धर्म है।इस मौक़े पर ओमप्रकाश कुमार, सुशीला यादव, हरिकेश कुमार , शशिकांत, लक्ष्मी आदि लोग मौजूद रहे।
