Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : कवरेज के दौरान वरिष्ठ पत्रकार के साथ एडीशनल डीसीपी ने किया दुर्व्यवहार

Published

on

Loading...
Loading...

महादेव की नगरी काशी में बुधवार को रंग भरी एकादशी होली का पर्व था। शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या काफी ज्यादा हो गई थी। इस दौरान भीड़ इतना हो गया था कि पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में नाकाम साबित हुई। तभी ड्यूटी पर तैनात एडिशनल डीसीपी वीरेंद्र कुमार अपना संतुलन खो बैठें और अपना गुस्सा न्यूज रिपोर्टर्स के ऊपर ही उतार दिया।

एडीशनल डीसीपी ने ‘ढूंढ़िराज गणेश मंदिर’ के पास दो प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों के रिपोर्टर पंकज चतुर्वेदी और हिमांशु अस्थाना से उनका माइक, मोबाइल और पहचान पत्र छीन लिया। दोनों रिपोर्टर्स ने बताया कि, डीसीपी ने उनके साथ दुर्व्यवहार और गाली-गलौज किया। इसके अलावा अन्य श्रद्धालुओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

इस घटना के बाद आक्रोशित पत्रकारों ने वाराणसी के कमिश्नर मोहित अग्रवाल से मिलकर एडीशनल डीसीपी द्वारा दुर्व्यवहार की जानकारी दी। कमिश्नर ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया और शासन को पत्र लिखकर इस मामले से अवगत कराने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने इस मामले की जांच डीसीपी ज्ञानवापी को दी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page