Connect with us

वाराणसी

गरज चमक के साथ वर्षा से बदला मौसम का मिजाज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद सहित समूचे पूर्वांचल में गरज और चमक के साथ हुई वर्षा से मौसम का मिजाज बदल गया है। हालांकि इस समय हुई वर्षा के कारण गेहूं समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंच सकता है। जो फसल खेतों में पक कर तैयार है उसे क्षति पहुंच सकती है।बुधवार को सुबह ही मौसम का मिजाज बदल गया। बादलों की तेज गरज और बिजली की कड़क के बीच वर्षा का सिलसिला शुरू हो गया। पूर्वाह्न 11:30 बजे तक रिमझिम वर्षा होती रही उसके बाद रुकी, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे।

Loading...

मौसम पूर्वानुमान विज्ञानियों ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि, बुधवार को तेज गरज और चमक के साथ वर्षा हो सकती है। बारिश के कारण कुछ हद तक तापमान में भी गिरावट आई है। गुरुवार को भी हल्की बारिश के साथ गर्जना हो सकती है। शुक्रवार से मौसम सामान्य हो जाएगा। ‌

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page