Connect with us

वाराणसी

जनमित्र न्यास सीएमसी केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बड़ागाँव विकासखंड चाइल्ड राइट एण्ड यू के सहयोग से जनमित्र न्यास के तत्वाधान में स्वास्थ एवं पोषण निगरानी केंद्र ग्राम दल्लीपुर (ताड़ी) में जनमित्र न्यास द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ जिसमें दल्लीपुर मुसहर व पटेल बस्ती 85 बच्चों एवं महिलाओं का स्वास्थ्य परिक्षण कर ईलाज हुआ | जिसमें बच्चों में सर्दी, खासी, फीवर, खुजली, आँख, कान में दर्द आदि रोगों का डॉ रवि मिश्रा द्वारा जाँच कर इलाज किया गया तथा विनोद कुमार व ज्योति द्वारा दवा वितरण किया गया।

वहीं सीएमसी काउंसलर गीता मौर्या व संध्या द्वारा गर्भवती माता को खान-पान सहित आराम करने का परामर्श दिया गया। इसके अलावा धात्री माता को खान-पान सहित आराम करने व नवजात शिशु विशेष स्तनपान का गुड़ियाँ के सहयोग से डेमो करके दिखाया तथा साफ-सफाई, स्वच्छता पर परामर्श दिया गया एवं किशोरियों को निजी साफ-सफाई एवं स्वच्छता सहित खान-पान पर विशेष परामर्श दिया गया।

मंगला प्रसाद राजभर द्वारा मौसमी बीमारी से बचाव को लेकर घर के आस-पास गन्दा पानी का जल-जमाव का निकासी व मच्छर को काटने से बचाव व साफ-सफाई एवं स्वच्छता पर जानकारी दिया गया। आनंद प्रकाश व संजय कुमार द्वारा को फ़ूड पैकेट के खाने से बच्चों पर पड़ने वाले कुप्रभाव पर महिलाओं एवं किशोरियों को जानकारी दिया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page