Connect with us

वायरल

प्रयागराज : बेटी की लाश देखकर आग बबूला हुआ मायक पक्ष, फूंक दिया ससुराल का घर

Published

on

Loading...
Loading...

सास-ससुर की जलकर मौत

जिले के मुट्ठीगंज क्षेत्र में हुई वारदात से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। अपने बेटी की मौत से उग्र हुए उसके मायके पक्ष के लोगों ने आग बबूला होकर बेटी के ससुराल स्थित तीन मंजिला मकान में आग लगा दी। आग लगने से मकान में बुजुर्ग दंपत्ति (सास-ससुर) की जलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान से 5 लोगों को किसी तरह रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इस आगजनी की घटना के बाद बाहर खड़ी भीड़ तमाशा देखती रही और वीडियो रिकॉर्ड करती रही। फायर ब्रिगेड को पहुंचने में भी काफी लेट हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धूमनगंज के झलवा की रहने वाली अंशिका केसरवानी की शादी एक साल पहले मुट्ठीगंज के अंशु के साथ हुई थी। सोमवार की रात में अंशु के घरवालों ने पत्नी अंशिका के घरवालों को कॉल करके बताया कि, उसने दोपहर 3 बजे से कमरे का दरवाजा बंद किया है और खोल नहीं रही है। बाद में ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में अंशिका का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। जब इसकी जानकारी लड़की के मायके पक्ष को हुई तो परिवार में सभी सदस्य उग्र होकर बेटी के ससुराल पहुंच गए। वह बेटी के पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा रहे थे। इस दौरान ससुराल और मायके वालों के बीच जमकर मारपीट हुई। देर रात हंगामा बढ़ गया और मायके वालों की भीड़ ने ससुराल वालों को घर में बंद कर आग लगा दी। तीन मंजिला मकान में आग लगने की वजह से लड़की के ससुर राजेंद्र केसरवानी और सास शोभा देवी की जलकर मौत हो गई।

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मायके पक्ष वालों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, इससे पहले मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया था। वहीं, अब मायके पक्ष वालों पर घर में आग लगाकर विवाहिता के सास-ससुर की हत्या करने का मामला दर्ज करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page