Connect with us

पूर्वांचल

“पद चालान” में अजय पाठक एवं पुष्प दुबे रही प्रथम

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र। सामाजिक संस्था सोनांचल सेवा मंच द्वारा आयोजित पद चालान प्रतियोगिता एवं मतदाता जागरूकता अभियान में कुल 113 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में अजय पाठक प्रथम, राजेश शर्मा द्वितीय, राकेश यादव तृतीय स्थान पर रहे वहीं महिला वर्ग में पुष्पा दुबे प्रथम, अनीता श्रीवास्तव द्वितीय एवं पूजा सिंह तृतीय रही।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डाक्टर विकास दुबे ने झंडा दिखा कर किया। प्रतियोगिता के निर्णायक पतंजलि योगपीठ से श्रीमान वीरेंद्र श्रीवास्तव और श्री जितेंद्र सिंह जी रहे। सभी प्रतिभागी सुभाष चौराहे से पवेलियन चौराहे तक पद चालान करते हुए पहुंचे और वहीं पर मतदाता जागरूकता अभियान के लिए लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया।

मंच के संयोजक अशोक कुमार यादव एवं अध्यक्ष सुशील कुशवाहा ने बताया कि सामाजिक संस्था सोनांचल सेवा मंच अपने स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के अंतर्गत पद चालन की प्रतियोगिता करवाते हुए मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया सामाजिक रूप से अपनी नैतिक जिम्मेदारियो का निर्वहन करते हुए मंच बराबर सामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहता है।

मंच के कार्यवाहक अध्यक्ष नरसिंह त्रिपाठी, उपाध्यक्ष शमशेर खान, महासचिव अनूप कुमार सेठ, छात्र नेता पवन यादव, मनोज वर्मा, प्रेम शंकर वर्मा, इंद्रजीत सरोज, महिला इकाई की अध्यक्ष उषा शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीता सिंह, सज्जाद अली, नीरज त्रिपाठी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page