Connect with us

वाराणसी

राजकीय महिला महाविद्यालय बीएलडब्ल्यू में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। राजकीय महिला महाविद्यालय बीएलडब्ल्यू वाराणसी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के पार्षद राजेश कनौजिया थे। उन्होंने सात दिवसीय इस विशेष कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा किए गए राष्ट्रीय सेवा के कार्य स्वच्छता रैली, स्वच्छ भारत अभियान, मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा अभियान, कौशल विकास के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कौशलों के प्रशिक्षण, मतदाता जागरूकता, डिजिटल जागरूकता आदि कार्यक्रमों की सफलता हेतु महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शुभलक्ष्मी त्रिपाठी एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सौम्या शर्मा को बधाई दिया।

मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना, राष्ट्रीय सेवा योजना गीत, देशभक्ति पूर्ण गीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक आदि से परिपूर्ण रहे आज के समापन समारोह में छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं हेतु पदक, पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सौम्या शर्मा ने महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अतिथियों का स्वागत एवं उन्हें धन्यवाद दिया जिस कारण सात दिवसीय विशेष शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। प्राचार्य डॉ. शुभ लक्ष्मी त्रिपाठी ने छात्राओं को राष्ट्र सेवा हेतु उद्बोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर कमलेश कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. उमा श्रीवास्तव, डॉ. गोमतेश्वर पाल, डॉ. स्मिता, डॉ. साधना अग्रवाल, डॉ. संजय खरवार, डॉ अनुज सिंह, निरंजन पांडे ,मनीषा, दुर्गा ,जूली , रामकृत आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page