Connect with us

वाराणसी

पचास अंडे देने वाली मुर्गीयों के चूजों का हुआ वितरण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी ( बड़ागाँव ) राष्ट्रीय बैकयार्ड पोल्ट्री योजना प्रोजेक्ट (राष्ट्रीय योजना)के अंतर्गत सोमवार को स्वयं सहायता समूह के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के 25 महिलाओं को चयनित कर प्रशिक्षण देने के उपरांत 50 अंडे देने वाली मुर्गियों के चूजों का वितरण किया गया। चयनित लाभार्थियों के खाते में पूर्व में 425 रुपया का भुगतान मुर्गियों के बाड़े के लिए किया गया है।

Loading...

योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति की महिलाओं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनकर समाज की मुख्य धारा में सम्मिलित हो। भविष्य में इस योजना के लाभार्थी बनने के लिए महिलाओं को अनुसूचित जाति/ जनजाति की महिलाएं ब्लॉक की मूल निवासी होनी चाहिए एवं किसी स्वयं सहायता समूह के सदस्य हो। पशु चिकित्सा अधिकारी बड़ागाँव डॉ. आशीष कुमार सिंह द्वारा वितरित किया गया। इस मौके पर स्वयं सहायता समूह बड़ागाँव की कुसुम ओझा एवं राजेंद्र सिंह वेटरनरी फार्मासिस्ट उपस्थित.।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page