Connect with us

पूर्वांचल

गाज़ीपुर :  दी न्यूरोसिटी, हेल्थसिटी और नीमा के संयुक्त तत्वावधान में चिकित्सा संगोष्ठी संपन्न

Published

on

समाज के निर्बल लोगों के लिए दी न्यूरोसिटी, प्रत्येक बृहस्पतिवार को एवं दी हेल्थसिटी प्रत्येक शुक्रवार को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराता है : डॉ राकेश सिंह

रविवार को जिले के एक प्रतिष्ठित होटल ग्रैंड पैलैस में चिकित्सीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस CME में दी न्यूरोसिटी एवं दी हेल्थसिटी के चेयरमैन एवं वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. राकेश सिंह ने पूर्वांचल में काम्प्लेक्स केनियल सर्जरी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, इस प्रकार की सर्जरी हमारे हॉस्पिटल्स में भी की जा रही है। इस CME में दी हेल्थसिटी के न्यूरो सर्जन डॉ. सुनील कुमार सिंह ने न्यूरो एवं स्पाइन सर्जरी में नवीनतम विधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की।

इसके अलावा इन CME में दी न्यूरोसिटी के न्यूरो सर्जन डॉ. अभिनव कुमार राय ने Rt. MCA (M1-M2) Bifurcation Aneurysm के बारे में तथा इसके उपचार के बारे में बताया। तो वहीं न्यूरोसिटी के चेस्ट फिजिशियन डॉ. चंद्रशेखर ने चेस्ट डिज़ीज़ के उपचार की विधियों के बारे में बताया तथा इससे सम्बंधित रेडियोलॉजिकल प्रस्तुतीकरण भी दिया। साथ ही साथ क्लिनिकल माईकोलोजिस्ट डॉ. शिवांगी श्रीवास्तव ने मानसिक विकारों पर केस स्टडी को प्रस्तुत किया । मुख्य अतिथि डॉ. यू. सी. राय सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ।

डॉ एवं निदेशक राकेश सिंह ने सभी आगंतुकों डॉक्टर टीम का अभिवादन  किया। हॉस्पिटल के निदेशक विनायक उपाध्याय ने NIMA अध्यक्ष डॉ. डी. के. वर्मा, मेक्रेटरी, डॉ. ए. के. सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. कृतिका जायसवाल तथा उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों को उनके सक्रिय सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि, दी न्यूरोसिटी एवं दी हेल्थसिटी के प्रबंधन का सदैव ऐसा प्रयास रहा है कि, समय समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर समाज को नवीनतम चिकित्सा अनुमधनों के बारे में जागरूक किया जा सके।

समाज के निर्बल लोगों के लिए दी न्यूरोसिटी, प्रत्येक बृहस्पतिवार को एवं दी हेल्थसिटी प्रत्येक शुक्रवार को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराता है।वाराणसी स्थित दी न्यूरोसिटी, पूर्वाचल में अपनी तरह का अनूठा संस्थान है। जहाँ न्यूरो से सम्बंधित रोगों के आधुनिकतम इलाज तथा CT, X-Ray, EEG, सहित अन्य जाँच की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। इस संस्थान के द्वारा अलग-अलग ढंग से स्क्रीन पर पिक्चर दिखाकर सेमिनार में उपस्थित डॉक्टरों को इस चमत्कार से रूबरू किया और बताया कि हमारे होनहार प्रतिष्ठित डॉक्टर की टीम बड़े से बड़े ऑपरेशन कर कृतिमान स्थापित करने का प्रयास किया है। जिससे कि इस हॉस्पिटल का पूर्वांचल में मान-सम्मान बढा है।

ऑपरेशन के कार्य को देखकर आए हुए डॉक्टरों में संस्थान के प्रति अच्छा भाव जगा। नई टेक्नोलॉजी और नए ग्रोथ पर विद्वान डॉक्टरों की टीम ने अपने-अपने विचार रखकर एक नया कृतिमान स्थापित किया। उसकी सराहना उपस्थित आगंतुक रूपी डॉक्टरों की टीम ने किया। कुछ जूनियर डॉक्टरों को स्क्रीन पर जो पिक्चर चल रहा था उससे सीखने का भी अवसर मिला। वहीं वाराणसी से चलकर आए टीम के सदस्यों में शिरीष मिश्रा, बृजेंद्र सिंह, अनुपम सिंह, गौरव सिंह, अमिताभ श्रीवास्तव, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अरुण राय इतियादी लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का सफल संचालन विद्वान  निदेशक डॉक्टर विनय सिंह द्वारा किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page