Connect with us

अपराध

नारियल विक्रेता ने फांसी लगा कर समाप्त की इहलीला

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के टकटकपुर इलाके में नारियल पानी विक्रेता सोनू (30) ने सोमवार को अज्ञात परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही कैंट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Loading...

मृतक सोनू की 3 महीने पहले ही शिवपुर थाना क्षेत्र के गिलट बाजार की निवासी नेहा सोनकर से शादी हुई थी। ‌ अपने पति के मौत से नेहा एकदम टूट गई है और बेसुध हो गई है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक सोनू के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचकर परिवार को ढांढ़स बंधाते नजर आए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page