Connect with us

वाराणसी

चोरों ने लाखों के मोबाइल पर किया हाथ साफ

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। कैंट थाना के अंतर्गत पुलिस लाइन चौराहे के पास स्थित एक मोबाइल शॉप पर चोरों ने 15 लाख के लगभग 55 मोबाइल फोन्स पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित मोबाइल ओनर के शिकायत पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया और सीसी कैमरे का रिकॉर्ड चेक किया। इसमें नौ चोर कैमरे में चोरी करते हुए दिखाई दिए। पुलिस के अनुसार सभी चोर बहुत जल्द ही गिरफ्त में होंगे। सिटी कमांड सेंटर के जरिए रूट/क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है।

Loading...

कचहरी गोलघर निवासी दुकानदार शादाब अहमद ने बताया कि, “शनिवार को प्रातः काल सूचना मिली थी दुकान का शटर कुछ अजीब दिख रहा है। दुकान पर पहुंचने पर देखा तो शटर का ताला तोड़कर दुकान के अंदर चोरी किया गया था। दुकान में अंदर रैक पर रखे गए डिब्बे से लगभग 55 मोबाइल गायब थे। इन सभी मोबाइल्स की कीमत 15 लाख थी। दुकान का सीसीटीवी कैमरा चेक करने के दौरान पता चला कि भोर में 3.45 से 4.15 बजे के बीच चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। फुटेज में लगभग नौ युवक चोरी करते कैद हुए। चोर डिब्बे से मोबाइल को निकालकर झोले में भरकर वहां से भाग गए। इस दरम्यान उन सभी को चोरी करने में कुल आधे घंटे का समय लगा”।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page