Connect with us

पूर्वांचल

हवन यज्ञ व भंडारे के साथ हुआ श्रीराम कथा का समापन

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र। प्रितनगर में चल रही सप्तदिवसीय श्रीराम कथा संपन्न । कथा के समापन के बाद हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। कथा व्यास पं दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने 7 दिन तक चली कथा में भक्तों को श्रीराम कथा की महिमा बताई। उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा।

उन्होंने आगे कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि श्रीराम कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्रीराम कथा से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है। हर कथा या अनुष्ठान का तत्वसार होता है जो मन बुद्धि व चित को निर्मल कर देता है। मनुष्य शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है। जीवन में प्रसाद का अपमान करने से भगवान का ही अपमान होता है। भगवान को लगाए गए भोग का बचा हुआ शेष भाग मनुष्यों के लिए प्रसाद बन जाता है।

कथा समापन के दिन शुक्रवार को विधिविधान से पूजा करवाई गई। दोपहर तक हवन और शाम तक भंडारा कराया गया जिसमें नगर सहित आसपास के भारी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण किये। कार्यक्रम अध्यक्ष कमल किशोर सिंह ने कथा को सकुशल सम्पन्न कराने में सहयोग करने वाले सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सात दिनों तक चले कार्यक्रम का संचालन मनोज चौबे ने किया।

इस मौके पर भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष नंद लाल गुप्ता, ब्लाक प्रमुख लीला देवी गोंड़,मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह,संजीव तिवारी,विशाल पांडेय,पुष्पा सिंह, कृष्ण मुरारी गुप्ता, विद्याधर तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, दीपक दूबे, उमेश सिंह सीआईटी, संदीप सिंह, परशुराम केशरी, धर्मेंद्र जायसवाल,अजय यादव, अरविंद उपाध्याय,प्रदीप अग्रवाल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page