वाराणसी
पत्रकार पुरम कॉलोनी में विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत
अपनों के बीच जो सम्मान मिलता है वह अलग ही अनुभूति देता है : धर्मेंद्र सिंह
वाराणसी। जिले के गिलट बाजार स्थित पत्रकार पुरम कॉलोनी में रविवार को नव नियुक्त विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह का वहां के निवासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। अपने स्वागत से अभिभूत धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि, अपनों के बीच जो सम्मान मिलता है वह अलग ही अनुभूति देता है। मैं अपने साथियों के लिए जो भी संभव होगा प्रयास करूंगा और कॉलोनी के विकास में अपना योगदान दूंगा।

इस अवसर पर काशी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष कृष्णदेव नारायण राय, सुभाष चंद्र सिंह, रमेश राय, राजकुमार सिंह, पुरुषोत्तम चतुर्वेदी, अजय राय, जितेंद्र श्रीवास्तव, चेतन श्रीवास्तव, संजय सिंह, विनोद सिंह, रामअधीन सिंह, जगधारी प्रसाद, दशरथ सिंह,सुनील सिंह, नागेंद्र पाठक, नरेंद्र यादव और डॉ विजय नारायण सिंह समेत तमाम पत्रकारगण मौजूद रहें।
कार्यक्रम का संचालन राजकुमार सिंह ने किया। इससे पूर्व सभी पत्रकारों ने धर्मेंद्र सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
