Connect with us

अपराध

हत्या के दोषी दंपत्ति को उम्रकैद

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र। ढाई वर्ष पूर्व भूत-प्रेत के विवाद में हुए विनोद हत्याकांड के मामले में शनिवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम एहसानुल्लाह खां की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी दंपति को उम्रकैद व 25-25 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक- एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

वहीं मृतक की पत्नी को अर्थदंड की समूची धनराशि 50 हजार रूपये तथा एक लाख रूपये बतौर प्रतिकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जरिए राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा।

Loading...

जानकारी के अनुसार पीड़िता गेना देवी पत्नी विनोद निवासी लक्षिमनपुर, थाना घोरावल, जिला सोनभद्र ने 18 अक्तूबर 2021 को थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि, उसके छोटे ससुर लक्षिमन उर्फ बावन तथा छोटी सास बुधनी उर्फ खदिया देवी 18 अक्तूबर 2021 की रात एक बजे भूत प्रेत की बात को लेकर उसके पति विनोद को फावड़े से मारने लगे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। मौके से मारकर दोनों पति पत्नी भाग गए, जिसकी घटना की जानकारी पीड़िता ने थाने पर दी थी।

इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया। मामले की विवेचना करते हुए विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी दंपति लक्ष्मन उर्फ बावन तथा बुधनी उर्फ खदिया देवी को उम्रकैद की कठोर कारावास की सजा सुनाई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page