अपराध
यूपी एसटीएफ व महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार
वाराणसी। यूपी एसटीएफ व ठाणे (महाराष्ट्र) पुलिस की संयुक्त टीम ने विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिलने के आधार पर संयुक्त कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले शातिर अभियुक्तों संतोष गुप्ता उर्फ बल्ली और अतुल सिंह को शनिवार को भगवतीपुर (मझवां) थाना सिन्धोरा, वाराणसी से गिरफ्तार किया। यह दोनों, ड्रग्स तस्करों के साथ मिलकर सिन्थेटिक मादक पदार्थ तैयार कराकर महाराष्ट्र के तस्करों को बेचा करते थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के पास से नशीला सिंथेटिक ड्रग्स Mephedrone 2500 ग्राम, Methylamine की 152 बोतल, Sodium Hydroxide Pellets की 41 बोतल, Chloroform की 10 बोतल, Hydrocloric Acid के 4 बाक्स, Methylapropi hinon Powder 100 कि०ग्रा०, एक हॉट एयर ओवन, दो जार, दो Magnetic Laper, दो Mini ortark mixer, एक Sterror rod with moter, 4 मोबाइल फोन्स और एक आई 20 कार (MH 04 S7390) बरामद किया है। इन सब की कुल अनुमानित कीमत 30 करोड़ रुपए है।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त संतोष गुप्ता उर्फ बल्ली ने बताया कि, उसकी मुलाकात ओम गुप्ता उर्फ मोनू से मुम्बई में हुई थी। ओम गुप्ता उर्फ मोनू ने उससे वाराणसी में सिन्थेटिक ड्रग्स तैयार करने के लिये एक सुरक्षित मकान देखने के लिये कहा। इस पर संतोष गुप्ता उर्फ बल्ली अपने साथी अतुल सिंह से सम्पर्क किया। उसने अतुल सिंह के नाम पर मकान खरीदने के लिए प्रदीप प्रजापति को 6.50 लाख रूपये एडवान्स देकर रहने लगा और कुछ दिनों में पूरा पैसा देकर मकान की रजिस्ट्री कराने को कहा। ओम गुप्ता उर्फ मोनू, संतोष गुप्ता उर्फ बल्ली तथा अतुल सिंह नशीला सिंथेटिक ड्रग्स Mephedrone तैयार करते थे जिसे ओम गुप्ता उर्फ मोनू मुम्बई, ठाणे व आस-पास के इलाके में बेचता था। संतोष गुप्ता उर्फ बल्ली तथा अतुल सिंह को प्रति किलोग्राम दो लाख रूपये ड्रग्स तैयार करने का मिलता था।
