Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में लागू हुई आचार संहिता, डीएम एस राजलिंगम ने काशीवासियों से अपील करते हुए कही बड़ी बात

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शनिवार को निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा होते ही देश भर में आचार संहिता लागू हो गया है। इस बार कुल सात चरण में मतदान होंगे। इसी के साथ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। वाराणसी के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने इस बात की जानकारी देते हुए सभी पार्टियों से अपील की है कि आदर्श आचार संहिता का हर हाल में पालन किया जाए।

उन्होंने बताया कि, वाराणसी जिले में कुल 8 विधानसभा सीटें हैं, इनमें से एक विधानसभा क्षेत्र मछलीशहर लोकसभा सीट में, दो विधानसभा क्षेत्र चंदौली लोकसभा सीट में और बाकी की पांच विधानसभा क्षेत्र वाराणसी लोकसभा सीट के अंतर्गत आती हैं। मछलीशहर लोकसभा सीट के अंतर्गत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र आता है, यहां 25 मई को लोकसभा चुनाव होंगे। इसके अलावा वाराणसी की पांच और चंदौली की दो विधानसभा क्षेत्रों में 1 जून को लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदान होंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि, आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही स्टैटिक सर्विलांस टीम और उड़न दस्ता टीम को तत्काल प्रभाव से सक्रिय करा दिया गया है। इसके अलावा अन्य टीमों, जिसमें मीडिया सर्टिफिकेशन और मॉनीटरिंग टीमें शामिल हैं, उनका भी गठन कर दिया गया है। आचार संहिता के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर लगे पॉलीटिकल पार्टी के पोस्टर्स, बैनर्स को हटा दिया गया है।

जिलाधिकारी ने आगे बताया कि, वाराणसी में अगर मतदाताओं की संख्या देखी जाए तो इस बार 30 लाख प्लस वोटर्स हैं। इसमें 52000 ऐसे वोटर्स हैं से जो पहली बार मतदान करने जा रहे हैं और उनकी उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है। इसके अलावा थर्ड जेंडर के रूप में लगभग डेढ़ सौ मतदाता शामिल है। इस बार मतदान केंद्रों को वोटर फ्रेंडली बनाने का हम लोगों की प्लानिंग है। मीडिया के माध्यम से मेरी अपील है कि इस बार लोग अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें

इसके अलावा सभी राजनीतिक दलों के साथ एक हफ्ते पहले ही बैठक करके उन्हें आदर्श आचार संहिता की जानकारी दे दी गई है। इनमें हेट स्पीच और निजी आरोप-प्रत्यारोपों लगाने वालों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। धार्मिक आधार पर वोट नहीं मांगे जा सकते हैं। साथ ही प्रत्याशी कितनी गाड़ी और कितने झंडे लगा सकते हैं ? इन सभी बातों की जानकारी आदर्श आचार संहिता के आधार पर समझा दी गई है। शहर में लगे सभी राजनीतिक बैनर पोस्टर्स को 72 घंटे के भीतर हटा लिये जाएंगे।

Advertisement

उन्होंने बताया कि इस बार वोटिंग परसेंट को बढ़ाने पर विशेष जोर होगा। जिन पोलिंग बूथ पर पिछली बार कम वोटिंग परसेंट था वहां मैं खुद जाकर लोगों से अपील करूंगा। गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्र पर पेयजल और छाया की व्यवस्था की जाएगी। स्वास्थ्य संबंधित परिस्थितयों को देखते हुए हेल्थ विभाग को भी अलर्ट पर रखा जाएगा। इसके अलावा दिव्यांग मतदाताओं और सीनियर सिटिजन के लिए अतिरिक्त सुविधाएं होंगी। पोलिंग बूथ पर भी उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। दिव्यांगजन के लिए घर से वोटिंग का ऑप्शन है।

इसके अलावा पोलिंग बूथ पर वॉलेंटियर भी लगाए जाएंगे साथ ही दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को घर से लाने की व्यवस्था भी होगी। सभी से अपली है कि अपना अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य मिला लें। इस बार वाराणसी में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य लेकर हम चल रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page