Connect with us

वाराणसी

कॉलेज के छात्र- छात्राओं को बताया टीबी मुक्त पंचायत अभियान का महत्व

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को पंडित राम प्रवेश चौबे पीजी कॉलेज के छात्र- छात्राओं को टीबी मुक्त पंचायत अभियान का महत्व बताया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के 200 से अधिक छात्र छात्राओं को पीरामल फाउंडेशन और टीबी मुक्त पंचायत अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि, हम किस परकार से टीबी मुक्त पंचायत अभियान में सहयोग कर सकते हैं। पीरामल फाउंडेशन के अरविंद गुप्ता ने बताया कि हम किस प्रकार से अपने आस पास के लोगों को टीबी जैसी खतरनाक बीमारी से बचा सकते हैं। कार्यक्रम में अवनीश राय ने भी सहयोग किया। इस मौके सभी छात्र छात्राओं को पैंफलेट वितरित किए।

इसके अलावा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा बृहस्पतिवार को सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन सनबीम कॉलेज फॉर विमेन व पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम टिकरी में टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत स्वयं सेविकाओं और पीरामल फाउंडेशन द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गई। टिकरी ग्राम के मलिन बस्ती व अन्य घरों में जाकर इसकी जानकारी प्रशिक्षित लोगों द्वारा दी गई। स्वयं सेविकाओं द्वारा पूछे जाने पर दो घरों में टीबी के संभावित मरीजों की पहचान हुई जिन्हें आवश्यक जांच एवं कार्रवाई के लिए आगे भेज दिया गया।

इस अवसर पर पिरामल फाऊंडेशन के अरविंद गुप्ता व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी हेरम्ब कुमार मिश्र और सावित्री पाल उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page