Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : महिला सिपाहियों ने संभाली चौराहों की कमान

Published

on

Loading...
Loading...

जिले के नवनियुक्त कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने एक दिन पूर्व जयदेश न्यूज़ से हुई बातचीत में बताया था कि, “होली और ईद के त्यौहार से पहले ही शहर के प्रमुख चौराहों की कमान अब महिला पुलिसकर्मी भी संभालेंगी”। अपने वक्तव्य के 24 घंटे के अंदर ही उन्होंने इस कार्य को मूर्त रूप दे दिया।

Loading...

शुक्रवार को बनारस के प्रमुख चौराहों की कमान अब महिला सिपाहियों के कंधों पर सौंप दिया गया है। इसी क्रम में वरुणा पार का अति व्यस्त रहने वाले चौराहे की कमान भी महिला पुलिसकर्मी संभालते नजर आई। इसके अलावा पांडेयपुर चौराहे के यातायात व्यवस्था की कमान अब महिला पुलिसकर्मियों ने संभाल लिया है। इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहों पर महिला पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक व्यवस्था नियंत्रित करते देख राहगीरों ने उनकी कार्यशैली की प्रशंसा भी की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page