Connect with us

अपराध

वाराणसी : किशोरी की हत्या कर शव ट्रेन में ठिकाने लगाने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

बताई हत्या करने की मुख्य वजह –

3 हफ्ते पूर्व बनारस रेलवे स्टेशन पर काशी एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में मिली किशोरी की हत्या कर लाश ठिकाने लगाने के मामले में एसओजी व कपसेठी पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इस घटना का सफल अनावरण करते हुए मुख्य अभियुक्त संजय कुमार पटेल को गहरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading...

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि, मृतक छात्रा 2022 में उसकी कोचिंग में कक्षा 9 में एडमिशन कराने आई थी और 2023 में भी कक्षा 10 की पढ़ाई उसी की कोचिंग से की थी। इस दौरान दोनों में प्यार परवान चढ़ने लगा जिसके फलस्वरुप छात्रा गर्भवती हो गई। इस मामले का पता चलने पर मैंने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया लेकिन उसने मेरी बात नहीं मानी तो मैंने 19 फरवरी को उसे मिलने के बहाने बुलाया और धोखे से उसे नींद की दवा खिला दी। फिर कोचिंग की बाउण्ड्री के पास ले जाकर उसके मुँह मे पन्नी भरकर मुंह दबाकर हत्या कर दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page